कानपुर में डेंगू के साथ वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को बुखार से तीन बच्चों समेत नौ और रोगियों की मौत हो गई। सभी की दो-तीन दिन से बुखार आने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। बुखार से पीड़ित मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट घट रहा है, लेकिन रिपोर्ट डेंगू निगेटिव आ रही है।
नगर में बुखार से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। मवइया के रहने वाले रामशंकर की पुत्री कोमल (16) की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे बुखार के साथ उल्टी भी हो रही थी। इसी तरह चकेरी के राजनाथ की मां रामकली (65) की मौत हुई। उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।