फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मतदान प्रक्रिया पर उठा सवाल, राम गोपाल यादव बोले- सपा सभी सीटें जीतेगी

Sat, 09 Apr 2022 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतदान प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा यदि चुनाव निष्पक्ष हुए तो सपा सभी सीटें जीतेगी। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पहुंचे मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा फर्रुखाबाद स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए इटावा में नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अलग-अलग मतदान केंद्रों पर कई नेताओं ने मतदान किया। इसमें समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव, सदर से विधायक सरिता भदौरिया, सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने मतदान किया है। 

विज्ञापन

सैफई मतदान केंद्र पर वोट डालने से बाद समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि यदि एमएलसी चुनाव निष्पक्ष हुए, तो समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीतेगी। रामगोपाल यादव अखिलेश और शिवपाल संबंधी कई सवालों को टाल गए। 
उधर, सैफई मतदान केंद्र पर सैफई के प्रधान रामफल वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की मां मृदुला यादव ने भी मतदान किया। इसके अलावा इटावा सदर तहसील में बनाए गए मतदान केंद्र पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, सांसद रामशंकर कठेरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने भी मतदान किया।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मतदान बूथ पर - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि जिले में बनाए गए 9 मतदान बूथों पर 1212 मतदाताओं को वोट डालना है। यहां पर कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है। 9 बूथों में से जसवंतनगर में 167, सैफई में 101, बढ़पुरा में 135, बसरेहर में 148, इटावा तहसील में 79, चकरनगर में 85, बकेवर मे 221, भरथना में 174 और ताखा में 102 मतदाता हैं।  इनमें 694 पुरूष और 518 महिला मतदाता हैं। 
भाजपा प्रत्याशी द्विवेदी पहुंचे सैफई
भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सैफई ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरे प्रदेश में बंपर जीत हो रही है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इसी से बौखलाए हुए हैं। वे हार से डरकर उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। यह लोग विधानसभा चुनाव में भी ईवीएम की चोरी का आरोप लगाकर डीएम व एसएसपी की गाड़ियां चेक कर रहे थे। जनता का जनाधार है। हम 89 प्रतिशत वोट पा रहे हैं। 
विज्ञापन

इटावा सदर तहसील में मतदान के लिए पहुंची विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
नहीं बना कोई एजेंट
जसवंतनगर समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां से समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। लेकिन सपा का यहां कोई एजेंट भी नहीं बना है। केवल भाजपा की ओर से 2 एजेंट यहां पर मौजूद हैं। 167 मतदाताओं में से 10 बजे तक मात्र 13 वोट पड़े। चैयरमैन नगर पालिका जसवंतनगर सुनील जॉली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, ताखा मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे तक सिर्फ 10 वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें