फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दांत अच्छे न होने का ताना देकर विवाहिता को निकाला, सदमे में महिला के पिता की हुई मौत, पति समेत चार पर FIR

Mon, 01 Dec 2025 06:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

दांत अच्छे न होने का ताना देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। दो दिन भूखा रखने और सामान न देने का भी आरोप है। पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दांत अच्छे नहीं होने व स्कॉर्पियो की मांग को लेकर शादी के एक साल बाद ही विवाहिता को जेवर आदि छीनकर घर से निकाल दिया। सदमे में विवाहिता के पिता की मौत भी हो गई। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी मोहल्ले (हाल मुकाम कालूकुआं) की निवासी प्रिया गुप्ता ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई 2024 को दिलीप गुप्ता के साथ हुई थी। वह लखनऊ में एक कंपनी में मैनेजर है। शादी के बाद वह उसे लखनऊ ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की। दबाव बनाया कि दहेज में स्कॉर्पियो दो।

पति ने 11 अगस्त 2024 को उसे मारा पीटा। दांत अच्छे न होने का ताना दिया। दो दिन खाना नहीं दिया। महिला अपने भाई के साथ लखनऊ से अपने घर आ गई। समझौता न होने से प्रिया के पिता मानसिक रोग का शिकार हो गए। उनका 28 सितंबर 2025 को निधन हो गया। पिता के निधन के बाद वह अपनी ससुराल गई, लेकिन उन्होंने उसे नहीं अपनाया, उल्टा जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पति दिलीप गुप्ता, सास शकुंतला, ससुर किशोरी शरण उर्फ छोटेलाल व ननद आकांक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें