फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर बाग के चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 20 Jun 2020 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बाग में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश तेज की है। 
विज्ञापन


शहर के पाठकाना मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी आनंद पाठक का कोतवाली क्षेत्र के खिदरपुर बाग गांव में आम का बाग है। खिदरपुर बाग में रहने वाला 48 वर्षीय छोटे लाल बाग की रखवाली करता था।

परिजनों का आरोप है कि शहर के मोहल्ला वीवी चिमनी में रहने वाला इस्माइल ताड़ी उतार कर बाग में बेचने के लिए बैठ जाता था। शुक्रवार को छोटे लाल ने इस्माइल को बाग में ताड़ी बेचने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


छोटे लाल का कहना था कि ताड़ी खरीदने वाले लोगों की बाग में भीड़ जुटती है। कई लोग आम भी तोडऩे लगते है। यह बात इस्माइल को नागवार गुजरी। शुक्रवार रात करीब एक बजे दोस्तों के साथ पहुंचे इस्माइल ने चाकू घोप कर छोटे लाल की निर्मम हत्या कर दी।

सुबह बाग में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें