मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
उन्नाव में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहरपुरवा मजरा भिखारीपुर पतसिया निवासी बोलेरो चालक रमेश कुमार 26 पुत्र होरीलाल का शव घर से 300 मीटर की दूरी पर एक छोटे नीम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला।
शरीर में लगी मिट्टी व गले मे नाखून के निशान को देखकर पिता ने हत्या कर शव लटकाए जाने का अंदेशा जताया। पिता ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा बदलीपुरवा गांव से परशुरामपुर गांव बरात बुकिंग लेकर गया था।
देर रात 12 बजे घर लौटा और बोलेरो खड़ी कर शौच के लिए चला गया। सुबह तक उसके न लौटने पर खोजबीन की गई। ग्रामीणों ने घर से 300 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। कोतवाल श्यामकुमार पाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।