फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पीएम मोदी: बोले- कांग्रेस आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है, फतेहपुर में पुलिस से भिड़ा कार्यकर्ता

Fri, 17 May 2024 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/फतेहपुर

खास बातें

PM Modi In UP Today Live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिए 20 मई को मतदान किया जाएगा। इसके लिए पीएम मोदी शुक्रवार को हमीरपुर और फतेहपुर में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचेंगे। यह रैली बुंदेलखंड की लोकसभा सीटों को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है। यहां पढ़ें, पीएम मोदी की रैली से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
फतेहपुर में पीएम की जनसभा में पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:31 PM, 17-May-2024

जनसभा में पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता में मारपीट
फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री मोदी की सभा में एक कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। इस दौरान मंच से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बोलना पड़ा कि पुलिस वाले देख लें कि कार्यकर्ताओं को दिक्कत न हो। उनसे जबरदस्ती न की जाए।

03:25 PM, 17-May-2024

जनता से बोले- आप मेरा एक काम करिये
पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। हम किसान सम्मान निधि, सस्ती यूरिया दे रहे हैं। गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा हैं। उन्होंने पूछा क्या आप मेरा एक काम करेंगे, अगर कहीं पर भी आप को इक्का दुक्का ऐसे परिवार मिल जाएं, तो मेरी तरफ से आप उनका नाम पता लेकर मुझे भेज दीजिये। बता देना, जब चार जून को नई सरकार बनेगी, तो उन्हें नया घर मिलेगा।

03:24 PM, 17-May-2024

बुंदेलखंड ने पिछली सरकारों में झेली है बदहाली
पिछली सरकारों में बुंदेलखंड ने बदहाली झेली। बूंद-बूंद पानी की किल्लत झेली। ट्रेन चलाने तक की नौबत आई। लेकिन चुनौती से जो टकराता है, वही तो मोदी कहलाता है। जल जीवन मिशन से पानी पहुंच रहा है। मैं बुंदेलखंड के काम की रिपोर्ट लेता रहता हूं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के इतिहास में नया अध्याय शुरू होगा।

विज्ञापन
03:22 PM, 17-May-2024

मुसलमानों को दे रहे हैं आपका आरक्षण
कहा कि जहां कांग्रेस सरकार वहां दलितों- पिछडों का आरक्षण कम करके मुसलमानों को देना शुरू कर दिया है। अब ये लोग पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। ये सब वोट बैंक तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा पर जा सकते हैं।

03:20 PM, 17-May-2024

आपकी संपत्ति को बांट देंगे सपा-कांग्रेस
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस कह रही है वह सबकी संपत्ति की जांच कराएंगे। क्या किसी भी सरकार को आप अपनी संपत्ति लूटने देंगे। यह सपा-कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि वह उनकी संपत्ति को बांट देंगे। क्या आप बांटने देंगे।

विज्ञापन
03:09 PM, 17-May-2024

पहले मतदान, फिर जलपान
कमल का वोट दबाएंगे, तो वोट मोदी को ही जाएगा। पहले मतदान फिर जलपान करें।  हमीरपुर के पुष्पेंद्र चंदेल, जालौन के भानुप्रताप वर्मा और झांसी के अनुराग शर्मा को कमल का बटन दबाकर जिताएं। अपने घर में जाकर लोगों से मिलना और सबको राम-राम कहियेगा।

03:08 PM, 17-May-2024

कांग्रेस और पाकिस्तार पर कसा तंज
कांग्रेस आजकल हमें धमकी दे रही है कि पाकिस्तान से डरो। पाकिस्तान को हम घर में घुसकर मारकर आए थे। पाकिस्तान के पास परमाणु बम के रखरखाव का खर्चा तक नहीं हैं। पाकिस्तान का डर दिखाने वाले वोट देने लायक हैं क्या।

03:05 PM, 17-May-2024

सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पीएम ने कहा कि बुंदेलखंड वीरता और विकास की धरती है। आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्योग को रफ्तार दे रहा है। सुमेरपुर में सीमेंट फैक्टरी भी लगी है। वीरों की भूमि में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। आगे सपा मुखिया अखिलेश यादव पर  पर निशाना साधते हुए कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धाजंलि देने नहीं पहुंचे और माफिया  के यहां फातिहा पढ़ने चले गए।

03:03 PM, 17-May-2024

कहा- कांग्रेस आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है। हम गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं। हम तीन करोड़ नए पीएम आवास बनाएंगे। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। इसके लिए आपका साथ चाहिए। हमारा प्रयास है बुंदेलखंड में रोजगार के नए अध्याय लिखेंगे। 20 मई को आपका वोट जरुरी है।

03:00 PM, 17-May-2024

चुनौती से जो टकराता है, वही तो मोदी कहलाता है। पौने दो लाख घरों में मिशन नमामि गंगे तहत कनेक्शन दिया जा चुका है, जो समस्याएं हैं उन पर काम चल रहा है। हमारी सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए काम शुरु कर दिया है। आप को पानी मिले इसके लिए हमारी सरकार 40 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर रही है।

03:00 PM, 17-May-2024

हमीरपुर में गरजे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड में पहले गर्मी में पानी की ट्रेने चलानी पड़ती थी। पहले लोग कुएं से पानी निकालने के लिए धक्का-मुक्की करते थे। गुजरात में यहां के लोग रहते थे उनकी पीड़ा सुन आंखों में आंसू आ जाते थे। चुनौती को चुनौती देना उसका दूसरा नाम है मोदी।

02:12 PM, 17-May-2024

दो लड़कों की जोड़ी की कुंडली एक
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़वा देनी वाली सरकार है। दो लड़कों की जोड़ी हर बार चुनाव में आ जाती है। दोनों की कुंडली एक है। पंजा और साइकिल दोनों खटाखट टूट गए। चार जून को किसके सिर पर ठीकरा फोड़ जाए, ये सोच रहे खटाखट। विदेश का टिकट बुक हो गया है।

01:41 PM, 17-May-2024

कांग्रेस का मिशन 50 चल रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मिशन 50 चल रहा है। वो सिर्फ 50 सीट पाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

01:01 PM, 17-May-2024

भारी पुलिस फोर्स तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल अभी से तैनात है। पुलिस ने अपनी देखरेख में बैरिकेडिंग भी कराई, जिससे भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग टूट न सके। बता दें कि सभा पंडाल में पूरी रात काम चला पंडाल के नीचे मैट बिछाने का काम किया गया और कुर्सियां भी लगाई गईं।

12:45 PM, 17-May-2024

मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में करेंगे अपील
नेशनल हाईवे पर बड़े पुल के पास भारी भरकम पंडाल बनकर तैयार किया गया है। सभा स्थल के समीप तीन हेलीकॉप्टर की क्षमता वाला हैलीपैड बनाया गया है।  थोड़ी ही देर में पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और अपनी पार्टी की प्रत्याशी व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

12:38 PM, 17-May-2024

हमीरपुर के बाद रवाना होंगे महाराष्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सबसे पहले बाराबंकी में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद फतेहपुर पहुंचे हैं और यहां से हमीरपुर में रैली को संबोधित करेंगे। यहां पीएम मोदी महाराष्ट्र रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

12:34 PM, 17-May-2024

फतेहपुर पहुंचे पीएम मोदी, तीनों सीटों के प्रत्याशी मौजूद
पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में तीन सीटों से फतेहपुर में भाजपा ने हुंकार भरी है। यहां पीएम मोदी की जनसभास्थल पर  फतेहपुर, कौशांबी और बांदा तीनों के प्रत्याशी मौजूद हैं। वहीं, पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर उतर चुका है।

12:14 PM, 17-May-2024

12:14 PM, 17-May-2024


12:00 PM, 17-May-2024

हमीरपुर में पीएम मोदी: बोले- कांग्रेस आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है, फतेहपुर में पुलिस से भिड़ा कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हमीरपुर और फतेहपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हमीरपुर में जहां महोबा, झांसी और बांदा से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं फतेहपुर में कौशांबी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

नेशनल हाईवे पर बड़े पुल के पास हवाई अड्डे में भारी भरकम पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। मंच सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से सभा स्थल के समीप बने हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री हमीरपुर के राठ में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें