हॉक एडवांस जेट ट्रेनर विमान का ब्रेक पैराशूट (विमान को रोकने वाला) बनाकर आयुध पैराशूट फैक्ट्री ने इतिहास रच दिया है। ओपीएफ देश में पहली ऐसी निर्माणी बन गई है जिसने यह पैराशूट तैयार किया है। अभी ये पैराशूट दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं।
तीन से पांच फरवरी तक एयरफोर्स स्टेशन याहलंका (बंगलूरू) में होने वाले एयरो इंडिया शो में आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन सीएस विश्वकर्मा इसका लोकार्पण करेंगे। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर अभियान में ओपीएफ की यह लंबी छलांग है। हॉक एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) विमान का एयरफोर्स ट्रेनर के रूप में इस्तेमाल करती है।