डीएम नेहा जैन पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
बता दें कि सवालों के घेरे में आने के बाद भी घटना को चार दिन हो चुके हैं। अब तक सरकार ने डीएम कानपुर देहात नेहा जैन के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त कानपुर राजशेखर और एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह की एक संयुक्त एसआईटी जरूर गठित हुई है।
यह डीएम-एसपी से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि शासन इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही डीएम के भविष्य पर फैसला लेगा। वहीं, डीजीपी ने एक और एसआईटी गठित कर दी है।
बता दें कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान झोंपड़ी में मां बेटी के जिंदा जलने संबंधी मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर दिया है। कानपुर देहात के चालहा गांव का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है।
दरअसल, इस गांव में ग्राम समाज की जमीन से प्रशासन की टीम कब्जा हटाने गई थी। इसी दौरान इस जमीन पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें झोपड़ी बनाकर रह रहे गोपाल दीक्षित की पत्नी और पुत्री दोनों की इसमें जिंदा जलने से मौत हो गई।