इटावा में जसवंतनगर के कैस्त में डेढ़ वर्षीय बालक की स्टील की छोटी टंकी में गिर जाने से मौत हो गई। घटना के समय उसके परिजन घर के बाहर बैठे थे। कैस्त निवासी रमाकांत का डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु रविवार देर शाम घर में खेल रहा था।
खेलते-खेलते वह घर में रखी स्टील की छोटी टंकी के पास पहुंच गया। उसकी दूध की बोतल उसी टंकी में गिर गई। टंकी में पानी आधा था इसलिए उसने झुककर अपनी बोतल निकालनी चाही। अचानक संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वो टंकी में सिर के बल गिर पड़ा।
जिससे उसका मुंह पानी में डूबा रहा। काफी देर बाद परिवार के लोगों ने उसको टंकी में पड़ा देखा तो उसको निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।