मोहसिन की पत्नी बोली- वैवाहिक जीवन अच्छा चल रहा
दो दिन पहले युवती ने मोहसिन की पत्नी से फोन पर संपर्क किया। मोहसिन की पत्नी ने वैवाहिक जीवन अच्छी तरह से चलने की बात कही। सूत्रों के अनुसार जब युवती ने एसीपी से सवाल किया तो एसीपी ने उसके बारे में गलतबयानी शुरू कर दी जिसके बाद उसने पहले आईआईटी प्रबंधन से शिकायत की। फिर गुरुवार दोपहर कल्याणपुर थाने पहुंचकर एसीपी के खिलाफ तहरीर दे दी। अपने ही एसीपी की खिलाफ तहरीर मिलने पर थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया और उनके निर्देश पर केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों ने पहले तो एसीपी को तत्काल पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया। फिर डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने आईआईटी पहुंचकर प्रारंभिक जांच कर उसके बयान दर्ज किए। अब एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह के नेतृत्व वाली एसआईटी को जांच विस्तृत सौंपी गई है।
पीड़ित छात्रा की तहरीर पर एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही पूरे मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के पर्यवेक्षण में काम करेगी।- हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था