फर्रूखाबाद में रक्षाबंधन के दिन अपने दो बेटों के साथ माएके जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों की खबर से घर में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हाथियापुर के पास शाम को कायमगंज की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से एक बाइक घुस गई। उस पर सवार महिला व उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। वहीं सात वर्षीय उसके बेटे रोहन की भी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी उसका बेटा था।
जिसकी लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका मीना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर की रहने वाली थी। रक्षाबंधन पर अपने दोनों बेटों को लेकर जहानगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित मायके जा रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे उतर कर बिजली के पोल से टकरा गया है। इसी दौरान पीछे आ रही बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगाने के बाद बाइक में आग लग गई। जिसे वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बुझा दिया।