फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में तेज रफ्तार डंपर ने तीन बच्चों को कुचला, दो की मौके पर मौत

Tue, 01 Dec 2020 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, मौके पर मौके पर मौजूद एसडीएम सदर सिद्धार्थ और भाजपा विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज रफ्तार डंफर ने तीन बच्चों और एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ और भाजपा विधायक सरिता भदौरिया भी पहुंच गई। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास ग्वालियर बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे तीन नाबालिग और एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी।

जिसमें दो बच्चो की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चे शादी बारात में लाइट पकड़ कर चलने का काम करते थे।

रात में तीनों बच्चे इटावा में एक शादी से काम खत्म कर वापस अपने गांव सुनवारा जा रहे थे।। मौके पर बढ़पुरा इंस्पेक्टर जीवाराम पुलिस बल के साथ मौजूद। घटना से गुस्साए लोगों ने ग्रामीणों ने भिंड इटावा मार्ग पर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें