फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में घुसकर प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर की हत्या, परिजनों ने प्रेमी को पीटकर मार डाला

Mon, 17 Feb 2025 12:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन
युवक व युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैलानी तहसील के महबरा गांव में रविवार रात 1:30 बजे राहुल निषाद निवासी ग्राम सबादा पैलानी अपनी प्रेमिका जकरीन के घर में छत पर रखे जाल को हटाकर अंदर कूद गया। वहां पर प्रेमी ने धारदार हथियार से कई वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। मालूम हो कि जकरीन की शादी 4 दिसंबर को बांदा में हुई थी। रविवार को वह अपनी मां के साथ ससुराल से मायके महबरा गांव आई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

वारदात के दौरान जकरीन की मां जाग गई और शोर मचाया। जकरीन के घर वालों ने प्रेमी राहुल को जमकर पीटा। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में राहुल की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल महबरा गांव में मोहम्मद हुसैन के घर घुसा था और धारदार हथियार से उसकी बेटी जकरीन की हत्या कर दी। बाद में परिजनों के पीटने पर राहुल की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें