फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली मीटर की जांच करने गई टीम को दौड़ाया

Mon, 17 Feb 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। ग्राम पंचायत महोतरा के अंश मलखे पुरवा में शनिवार शाम डोर-टू-डोर मीटर और बिल की जांच कर रही बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। विरोध करने पर कर्मचारियों को दौड़ा लिया। अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण उपखंड बिसंडा के प्रभारी अवर अभियंता संजय गुप्ता के नेतृत्व में टीजी-2 के श्रीकांत राजपूत, सुरेंद्र कुमार, लाइनमैन सुनील कुमार व तनवीर की टीम ने शनिवार को ग्राम पंचायत महोतरा के अंश मलखे का पुरवा में कैंप लगाया। इसी दौरान डोर-टू-डोर चेकिंग की जा रही थी। बिजली टीम के सदस्य एक ग्रामीण के घर पहुंचे और बिल जमा करने की बात कही। इस पर उसने बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथापाई की। बिजली अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और कुछ लोगों के साथ मिलकर टीम को दौड़ा लिया। किसी तरह अधिकारियों, कर्मचारियों ने जान बचाई। अवर अभियंता ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पावर हाउस बिसंडा के प्रभारी अवर अभियंता ने कोतवाली में शनिवार की देर शाम तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें