यूपी में बाढ़ के हालात, कई जिलों में नदियां उफान पर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। फर्रूखाबाद, कन्नौज और फतेहपुर में गंगा तो इटावा औरैया जालौन में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कई गावों में पानी घुसने से ग्रामीणों को डर सताने लगा है।
इटावा में चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह 7 बजे जलस्तर 127.65 मीटर पहुंचा। जिससे नदी से सटे 3 गांवों में सम्पर्क मार्ग टूट गया है। राजस्थान कोटा बैराज डैम से कल छोड़े गए 1.25 लाख क्यूंसिस पानी से इटावा चंबल नदी का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है। जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण और राहत सामग्री पहुचाने के लिए जुटा हुआ है।