फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला दरोगा के बिगड़े बोल, कहा- इतने जूते लगाऊंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी

Sat, 29 Nov 2025 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: दहेज प्रताड़ना के मुकदमे की जांच करने गईं महिला दरोगा ने बुजुर्ग महिला को अपशब्द कहे। उनके कहा कि इतने जूते लगाऊंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
 
विज्ञापन
महिला दरोगा ने बुजुर्ग महिला को अपशब्द कहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच करने पहुंची महिला दरोगा के बोल बिगड़ गए। प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला की सास से बोली कि इतने जूते लगाऊंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच करने की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला बंदूहार निवासी रिंकी पुत्री राजकुमार का विवाह दही थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी अमित कुमार के साथ हुआ था। रिंकी का आरोप था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। उसने सदर कोतवाली दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमा अग्रवाल कर रही हैं। शनिवार को वह ढकौली गांव इसी मुकदमे में पीड़िता के साथ मौका मुआयना करने गई थीं।

महिला दरोगा ने रिंकी की सास से अभद्रता की और उनके बोल बिगड़ गए। बाद में पता चला कि सास को सुनाई ही नहीं पड़ता था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक तरफ पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में यही महिला दरोगा लोगों को जागरूक भी कर रहीं हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीओ सिटी दीपक यादव को जांच सौंपी है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें