फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता ने मासूम बेटे की गला घोंटकर की हत्या, पशुबाड़े में घास-फूस में छिपाया शव

Sat, 19 Dec 2020 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ में मामा के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया सात वर्षीय बालक देर रात लापता हो गया। खोजबीन करने पर पशुबाड़े में घासफूस में छिपा शव मिला। बालक के मामा ने अपने बहनोई के खिलाफ भांजे की हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस बालक की हत्या में आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी तेजसिंह ने बताया कि अपनी बेटी सर्वेश का विवाह मवई गांव के सुरेश राजपूत से किया था। जिनकी इकलौती संतान हिमांशू उर्फ रोहित (7) थे।

दामाद सुरेश शराब का लती हो गया। बीते एक साल पहले सुरेश ने अपनी पत्नी सर्वेश को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से सर्वेश अपने मायके गल्हिया गांव में रह रही हैं। जबकि सर्वेश का इकलौता बेटा हिमांशू अपने बाबा टेकचंद्र के साथ मवई में ही रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गल्हिया में हिमांशू के चचेरे मामा सतीश पुत्र रामपाल लोधी के यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम मौजूद था। गुरुवार को सुरेश अपने पुत्र हिमांशू को गल्हिया गांव में छोड़कर चला गया था। शुक्रवार रात कुआं पूजन में सुरेश भी बिन बुलाए मेहमान बन कर आ गया।

रात में नाच गाने के दौरान अचानक हिमांशू लापता हो गया। काफी खोजबीन पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 4 बजे हिमांशू के नाना तेजसिंह खोजते हुए पशुबाड़े में पहुंचे। जहां घासफूस में छिपा हिमांशू का शव मिला।

शव के गले पर निशान देख सुरेश पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक बालक गांव के ही विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मृतक बच्चे के मामा सतीश राजपूत की तहरीर पर बहनोई सुरेश राजपूत के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के बाबा ने बहू पर जताई हत्या की आशंका
मृतक हिमांशू के बाबा मवई गांव निवासी टेकचंद्र राजपूत ने बताया कि उनकी बहू बीते आठ माह से अपने रिश्तेदार के साथ कछवाकला गांव में रह रही थी। 17 दिसंबर को उनके पुत्र सुरेश अपने इकलौते बेटे हिमांशू उर्फ रोहित को ननिहाल में छोड़ आए थे। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि उनके नाती हिमांशू की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी छानबीन के उनके पुत्र सुरेश को हिरासत में ले लिया। उनके मृत नाती का शव भी उन्हें नहीं दिया गया है। आशंका जताई कि उनकी बहू ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर हिमांशू की गला दबाकर हत्या की है। उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें