फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशेड़ी ने बेटी से की दरिंदगी, हैवानियत से पहले बेटे को कमरे में किया बंद, गेट पर भी लगाया ताला, गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में नशेड़ी पिता ने 13 साल की बेटी को पीटकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घर में सो रहे बेटे को कमरे में ही बंद कर दिया था। किशोरी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली के एक गांव में 42 वर्षीय श्रमिक की पत्नी चार साल पहले तीन वर्षीय बेटे को लेकर भांजे के साथ चली गई थी। 20 व 15 वर्षीय दो बेटे और 13 वर्षीय बेटी श्रमिक के साथ रह रही थी।

बड़ा बेटा ट्रक पर क्लीनर ज्यादातर बाहर रहता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे श्रमिक शराब के नशे में घर पहुंचा। उसका बेटा कमरे में सो रहा था। श्रमिक ने कमरे की कुंडी लगाई मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद खाना देने आई बेटी को गैलरी में ले जाकर पीटकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने चौकी इंचार्ज और यूपी 112 नंबर पर सूचना देने की कोशिश की।
विज्ञापन

सुबह श्रमिक के खेत पर जाने के बाद पड़ोसियों को दुष्कर्म की जानकारी हुई। उन्होंने किशोरी की मौसी और बुआ को सूचना दी। किशोरी को लेकर बुआ व मौसी कोतवाली पहुंचीं और मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि आरोपी पिता ने गुनाह कबूल किया है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फॉरेंसिक टीम को मिले दुष्कर्म के साक्ष्य
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। मुख्य गेट के पास गैलरी में एक रजाई मिली, जिसमें दुष्कर्म के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने रजाई को कब्जे में ले लिया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने जमीन पर रजाई बिछाकर वारदात को अंजाम दिया था।

बच्चों से मारपीट, पड़ोसियों से झगड़े
बेटी से बलात्कार करने वाला श्रमिक शराब का लती है। नशे में वह आए दिन बच्चों से मारपीट और पड़ोसियों से विवाद करता था। कई बार रात में मारपीट कर बच्चों को घर से निकाल चुका था। उसकी हरकतोें से पड़ोसी परेशान थे।

पड़ोसी पप्पू ने बताया कि रात करीब 10 बजे मुख्य दरवाजे के पास किशोरी के चीखने की आवाज आई। किशोरी पिता से छोड़ देने की बात कह रही थी। इससे उन्होंने यूपी 112 नंबर लगाया लेकिन फोन उठा नहीं। कुसुमखोर चौकी प्रभारी रणधीर सिंह के मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन मोबाइल बंद बता रहा था। बताया कि किशोरी के साथ रोज की तरह मारपीट होना समझ वह घर में जाकर सो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें