एक बार फिर बुंदेलियों पर भगवा रंग सिर चढ़कर बोला। यहां अन्य दलों पर भाजपा भारी पड़ी, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा का ग्राफ गिरा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 13 सीटें भगवामय हुई थीं, जबकि अबकी बार भाजपा को तीन सीटें गंवानी पड़ी हैं।
तमाम कोशिशों के बाद भी बसपा और कांग्रेस को बुंदेलियों ने पूरी तरह से नकार दिया। इन दोनों दलों का क्षेत्र में खाता भी नहीं खुल पाया। बांदा, चित्रकूट और में एक-एक सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। खास बात है कि प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय धर्मनगरी चित्रकूट की कर्वी विधानसभा सीट से हार गए हैं।
उन्हें सपा के युवा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने 20 हजार से अधिक मतों से हराया। बांदा में बबेरू सीट पर कांटे की टक्कर के बाद सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा के अजय पटेल को हराया।