फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election 2022: औरैया के बिधूना से बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा

Thu, 13 Jan 2022 01:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले की बिधूना सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य भी लापता हो गए थे। उनकी बेटी ने दावा किया था कि उनका अपहरण किया गया है। हालांकि विधायक ने खुद मामले में बयान जारी किया और कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Vinay Shakya Bidhuna MLA - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश स्थित औरैया के बिधूना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना समर्थन दिया है। दो दिन पहले विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके पिता का चाचा ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


विनय शाक्य ने गुरुवार को यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और ना उन्हें उचित सम्मान दिया गया।

दो बार विनय शाक्य रह चुके विधायक
बिधूना सीट से विनय शाक्य दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में एमलएसी रहते हुए विनय ने अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हलांकि देवेश चुनाव नहीं जीते। इधर उनकी पुत्री रिया अब विधायक पिता की विरासत संभालने में जुटी थी। बेटी भाजपा से ही चुनाव लड़ना चाहती है।
विज्ञापन




बेटी ने किया विधायक पिता के अपहरण का दावा
वीडियो में विधायक की पुत्री रिया ने बताया कि उनके पिता विनय शाक्य दो वर्ष से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं, सोचने समझने की शक्ति भी कम हो गई है। ऐसी हालात में घर वालों को बिना बताए चाचा और दादी उन्हें कहीं लेकर चले गए।

रिया ने प्रदेश सरकार से उनका पता लगवाए जाने और परिवार के लोगों से मिलाए जाने की भी गुहार लगाई है। वहीं विधायक के भाई देवेश शाक्य ने बताया कि वायरल वीडियो एक राजनीति स्टंट है। विधायक विनय शाक्य उनके सगे भाई हैं और मां भी उनके साथ ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें