केंद्र सरकार मुफ्त टीका लगा रही है। इस टीके से दो लोग डरते हैं एक कोरोना और दूसरा टीका विरोधी परिवारवादी लोग। उन्होंने मुफ्त राशन वितरण के पीछे अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी परिवार भूखा रहे।
शौचालय योजना के बारे में कहा कि महिलाएं दिन भर कष्ट में रहती थीं ताकि शाम को अंधेरा हो और वो शौच के लिए जा सकें। मेरे देश की बेटियों ने शौचालय को इज्जतघर का नाम दिया है। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मैं सिर्फ कुर्सी और वोट की नहीं सोचता हूं।
मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्त कराके उनका जीवन सरल बनाने की कोशिश की है। अब देशभर की मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है। उनको मुफ्त राशन, बिजली और सड़क एवं दवाएं वितरित करने से परिवारवादी लोगों की नींद हराम हो गई है।
ओडीओपी के बारे में बोलते हुए कहा कि फतेहपुर के लोहे के उत्पाद, पेड़े, मिर्च और बेड शीट को राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी में बायोगैस का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए गोबर धन और पशुधन प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा।