फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election 2022: पहले दिन केवल सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, अलग-अलग प्रत्याशियों ने 30 नामांकन पत्र लिए

Tue, 25 Jan 2022 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पहले दिन नामांकन पत्र लेने राजनीतिक दलों के लोग व एक-दो प्रत्याशी भी पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर करीब 1:20 बजे समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी मुनींद्र शुक्ला पहुंचे। तहसील सदर के कक्ष संख्या-7 में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
यूपी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में  विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को केवल बिठूर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मुनींद्र शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही भाजपा, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी व निर्दली प्रत्याशियों ने 30 नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन नामांकन पत्र लेने राजनीतिक दलों के लोग व एक-दो प्रत्याशी भी पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर करीब 1:20 बजे समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी मुनींद्र शुक्ला पहुंचे। तहसील सदर के कक्ष संख्या-7 में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट के दो चौराहों पर पुलिस फोर्स लगाई गई। पहले दिन व्यवस्था थोड़ी सुस्त रही। तहसील सदर और एसीएम कोर्ट में बगैर चेकिंग के ही लोग आते जाते रहे। केवल नामांकन कक्ष में जाने वालों की चेकिंग की गई। नामांकन के दौरान केवल दो वाहनों को अनुमति है। 100 मीटर की दूरी पर वाहन रोक दिए गए और वहां से उम्मीदवार पैदल नामांकन स्थल पहुंचे।
 
बिना जुलूस व ढोल नगाड़े के दाखिल हुआ नामांकन

कोरोना काल में चुनाव आयोग की बंदिशों के बीच बगैर जुलूस और हो हल्ला के नामांकन दाखिल हुआ। सपा उम्मीदवार के समर्थक पुलिस लाइन तक गाड़ियां ले जा सके। इसके बाद गाड़ी वहीं खड़ी करा दी गई।
विज्ञापन

 
नामांकन कक्ष में साथ जाने के लिए मची होड़

बिठूर विधानसभा क्षेत्र का नामांकन तहसील सदर के कक्ष संख्या-7 मे हो रहा है। कक्ष से करीब 50 मीटर के इर्दगिर्द बल्लियां लगाई गई हैं। वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। सपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ जब मुख्य गेट पर पहुंचे तो नामांकन कक्ष तक उनके साथ जाने के लिए समर्थकों में होड़ मच गई। कई ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी की। धीरे धीरे कर एक दर्जन से अधिक समर्थक नामांकन कक्ष के बहार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें