कानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशांत अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है। 26 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। प्रशांत बीते जिला पंचायत चुनाव में पेम जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव लड़े थे।
उनके पिता डीआर अहिरवार वर्तमान में प्रयागराज में संभागीय वन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। प्रशांत ने बताया कि घाटमपुर में ही एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन की तैयारी चल रही है। इसमें पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, भीमराव आंबेडकर सहित कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें बसपा ने घाटमपुर के अलावा बिठूर, बिल्हौर समेत कई विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जल्द ही महानगर क्षेत्र की विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। ब्यूरो