आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर के कारोबारी और व्यापारी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रहे हैं। वहीं, आयुर्वेदिक चिकित्सक निशुल्क परामर्श देंगे। दवा व्यापारी छूट देंगे। एक कारोबारी ने लोहा की तौल मुफ्त करने की घोषणा की है।
आयुर्वेदिक और जड़-बूटी एक्सपर्ट दो दिन तक परामर्श देंगे। आयुर्वेद दवाओं पर 15 फीसदी तक छूट भी मिलेगी। 20 फरवरी की शाम 6:30 बजे से 21 फरवरी दिन को दो बजे तक आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेंद्र राव के मोबाइल नंबर 7784086917 पर परामर्श लिया जा सकेगा।
सरफराज हुसैन (9839289717), सुरेश आहूजा (9450340908), विजय पाल सिंह कटियार (9935745595) से निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। दवा विक्रेता न्यू वैरायटी केमिस्ट बिरहाना रोड के नंबर 9569335898 पर आयुर्वेदिक दवाएं छूट पर ले सकते हैं।
जड़ी बूटी विशेषज्ञ राजेश शुक्ला के मोबाइल नंबर 7703001938 पर संपर्क करके लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए लोगों को वोटिंग फिंगर को व्हाट्सएप पर भेजना होगा। वहीं, महिला उद्यमी कृतिका मित्तल ने बताया कि लांड्री हट में ड्राई क्लीनिंग सुविधा लेने पर 50 फीसदी छूट दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मोबाइल नंबर 6390007007 पर सेल्फी भेजने वाले ग्राहकों को ही छूट दी जाएगी। सरोजनी नगर स्थित सोनी सेल्स कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर राकेश सोनी ने बताया कि वोटिंग फिंगर दिखाने पर लोहे के साथ लगने वाली तौल फ्री कर दी जाएगी। एक टन माल पर सौ रुपये तौल लगती है।
यह छूट एक सप्ताह तक दी जाएगी। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुबोध चोपड़ा और कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संत मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की जा रही है।