फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी से लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए बदमाश। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। जुगराजपुर शिवली के पूर्व प्रधान गल्ला व्यापारी के साथ दिसंबर में 3.49 लाख रुपये लूट का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। चार बदमाशों को चार तमंचे, आठ कारतूस लूट में प्रयुक्त दो बाइक व लूटे गए एक लाख एक हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गुरुवार रात भेवान चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार नहर रोड पर औनहां की तरफ भागने लगे। हड़बड़ाहट में दोनों की बाइक टकरा गई। पुलिस ने दोनों बाइकों में सवार चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें बौद्ध नगर गिहार बस्ती थाना तिर्वा कन्नौज के अमित सिंह, निकवा तालग्राम के अविनाश, मैनपुरी जिले के सदर कस्बा बस स्टैंड के पास रहने वाले अशोक, अरविंद पकड़े गए। इनके पास से चार तमंचा, आठ कारतूस व दो खोखा बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में बदमाशों ने 27 दिसंबर को गल्ला व्यापारी शिवशंकर के साथ 3 लाख 49 हजार रुपये लूटने की घटना स्वीकार की। साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गहरा के पास एक खंडहर में छिपाए गए लूट के एक लाख एक हजार रुपये, व्यापारी का झोला व बैंक पासबुक बरामद कर ली गई है। बरामद दोनों बाइकों से ही बदमाशों ने लूट की घटना का अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अभी लूट की दो घटनाओं का खुलासा बाकी
शिवली। अभी दो लूट की घटनाओं का खुलासा बाकी है। 14 जनवरी हथिका गांव की प्रांशु व रिचा दो सगी बहनों से मोबाइल, स्कूटी व 25 हजार नकदी लूट की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। ये घटना मैथा चौकी के पास हुई थी। वहीं, 22 जनवरी को रसूलाबाद के भीखदेव कहिंजरी के परचून दुकानदार अजय शुक्ला से बाइक व 30 हजार रुपये लूट का खुलासा भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें