फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मतदान करें, अमर उजाला कार्यालय में ज्योतिषाचार्यों से लें मुफ्त में परामर्श, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 20 Feb 2022 06:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ज्योतिषाचार्य पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि जो भी लोग अपनी उंगली में मतदान का निशान दिखाएंगे, उनकी कुंडली निशुल्क देखी जाएगी। इसके अलावा नक्षत्र साइड की ओर से सुंदरकांड की पुस्तक भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
पं. केए दुबे पद्मेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य भी आगे आए हैं। 20 फरवरी को जो लोग मतदान करेंगे, उनकी कुंडली निशुल्क देखेंगे। अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में ज्योतिषाचार्य शाम छह से आठ बजे तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि जो भी लोग अपनी उंगली में मतदान का निशान दिखाएंगे, उनकी कुंडली निशुल्क देखी जाएगी। इसके अलावा नक्षत्र साइड की ओर से सुंदरकांड की पुस्तक भेंट की जाएगी। ज्योतिषाचार्य युवाओं को उनके कॅरियर, शादी-विवाह, शरीरिक कष्ट, दांपत्य जीवन आदि के बारे में बताएंगे।

अप्रैल माह में बदल रहे नौ ग्रहों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। आचार्य डॉ. अमरेश मिश्रा हाथों की रेखा देखकर भविष्य बताएंगे। वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ पं. दीपक पांडेय वास्तुदोष दूर करने के तरीके बताएंगे। ज्योतिषाचार्य रमेश चिंतक, महिला ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना व मनोज कुमार द्विवेदी भी कुंडली देखकर भविष्य बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें