फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ वर्षीय कशिश को मिला मां का घर, जनता दर्शन में मामला आने पर जिलाधिकारी ने दिखाई तत्परता

Sun, 20 Jul 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मां के निधन के बाद पिता ने भी बेटी का साथ छोड़ दिया। नाना बच्ची के विधिक संरक्षक हैं।
विज्ञापन
जनता दर्शन में नाना के साथ पहुंची कशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई स्थानों पर भटकने के बाद जनता दर्शन में जिलाधिकारी के सामने पहुंची किदवईनगर बगाही निवासी आठ वर्षीय कशिश को उसकी मां का घर मिल जाएगा। उसकी दिवंगत मां का मकान उसके नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कशिश की देखभाल का अधिकार भी उसके नाना को मिल गया है।
विज्ञापन


दरअसल कशिश की मां का निधन कुछ समय पहले हो गया था। बाद में पिता ने दूसरी शादी कर कशिश को अपनाने से इन्कार कर दिया। इस पर कशिश की जिम्मेदारी उसके नाना चंद्रभान पांडेय पर आ गई। नाना की इच्छा थी कि 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केडीए से बेटी को मिला मकान उनकी नातिन के नाम आ जाए। डीएम ने मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी जाए। वहां से किशोर न्याय अधिनियम के तहत कशिश के नाना चंद्रभान पांडेय को उसका विधिक संरक्षक घोषित किया गया।

 
विज्ञापन

नाना के साथ कशिश - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से बताया गया कि अब केडीए की ओर से नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक माह में कशिश को अपनी मां का घर मिल जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि बालिका को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ा जाए जिससे उसे 18 वर्ष तक 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता मिलती रहे। साथ ही उसका नाम समीप के स्कूल में दर्ज कराने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें