फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सचेंडी इंस्पेक्टर के बिगड़े बोल, भीड़ से बोले- गांव का रास्ता नहीं मिलेगा, बिजली के लिए रोज भागोगे

Sun, 20 Jul 2025 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी सबस्टेशन में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को इंस्पेक्टर ने धमकी दे डाली। धमकी देते वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
सचेंडी इंस्पेक्टर व ग्रामीणों में हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की दबंगई एक बार फिर दिखाई दी। सचेंडी सबस्टेशन पर शनिवार को बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने धमकाया। कहा कि धरमंगदपुर गांव का रास्ता नहीं मिलेगा, बिजली के लिए रोज भागोगे...। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार रात पुलिस ने दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे 300 ग्रामीणों पर हाईवे जाम करने की कोशिश में रिपोर्ट भी दर्ज कर दी।
विज्ञापन


सचेंडी सबस्टेशन के पास शनिवार रात सैकड़ों ग्रामीण बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, हंगामा कर रहे लोगों ने दूसरे इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी थी। समझाने पर कहा कि जब तक लाइन नहीं चालू होगी वह लोग नहीं जाएंगे। गर्मी के कारण जीना दुश्वार हो गया है। यह कहते हुए पहले सबस्टेशन और फिर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से बात करने के दौरान इंस्पेक्टर अपना आपा खो बैठे। वह ग्रामीणों को धमकाने के अंदाज में बोले कि धरमंगदपुर गांव का रास्ता नहीं मिलेगा, बिजली के लिए रोज भागोगे। इंस्पेक्टर ने साथी पुलिसकर्मियों से कहा कि सबस्टेशन कर्मियों से तहरीर ले लें।

विज्ञापन

वहीं जब उनके बिगड़े बोल का मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सभी इसे महज मामूली चेतावनी बताने लगे। हालांकि, देर रात एसएसओ की तहरीर पर बिजली की मांग कर रहे 300 प्रदर्शनकारियों पर हंगामा करने, हाईवे जाम करने की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। इस मामले में एडीसीपी वेस्ट कपिलदेव ने बताया कि इंस्पेक्टर ने कोई अभद्रता नहीं की है। ग्रामीण हाईवे जाम कर रहे थे, पहले उनको समझाने की कोशिश की गई। हालांकि, बाद में आवेश में आकर इंस्पेक्टर ने कुछ बोल दिया।
विज्ञापन

सचेंडी इंस्पेक्टर व ग्रामीणों में हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
पहले भी चर्चा में रहे हैं इंस्पेक्टर
इससे पहले भी इंस्पेक्टर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिसमें वह अपने निजी कर्मचारी से गालीगलौज कर रहे थे। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत भी की थी। सीसामऊ उपचुनाव के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंस्पेक्टर पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की थी जिस पर चुनाव आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां से हटा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें