फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 5000 रुपये गायब होने से आहत विवाहिता ने मौत को गले लगाया, पति बोला- समझाने के बावजूद वो नहीं मानी

Wed, 27 May 2026 08:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बरेहटा गांव में मंगलवार की देर रात विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पति के अनुसार पांच हजार रुपये गायब होने से पत्नी आहत थी, जिसकी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन


बरेहटा निवासी गुलशबा (20) का शव बुधवार सुबह घर में लटका मिला। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी। पति सलमान खान ने बताया कि वह दो दिन पहले मुंबई से घर लौटा था। उसके बैग से पांच हजार रुपये गायब हो गए थे जिसके बाद गुलशबा काफी तनाव में रहने लगी थी। उसने पत्नी को समझाया भी था। इसके बावजूद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं गुलशबा के चाचा हारुन ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुलशबा को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

वहीं घटना में नया मोड़ तब आया जब पति ने चचिया ससुर पर कमरे से करीब नौ लाख रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें