फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था, अचानक अजगर निकलने से मचा हड़कंप, यूपी 100 ने बोरे में किया बंद

Mon, 15 Jul 2019 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घर के बाहर अजगर निकलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार देर रात घर के बाहर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। यह मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमालपुर का है। यहां प्रमोद कुमार अपने घर के चबूतरे पर सो रहे थे। तभी एक अजगर वहां पहुंच गया। इसपर उन्होंने परिजनों व आसपास के लोगों को जगाया। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर करीब सात फिट लंबे अजगर के आसपास मिट्टी डालकर पानी भर दिया। सुबह यूपी डायल- 100 पर सूचना दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को बोरो में बंद कर लिया और कोतवाली ले आई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा धीरेंद्र सिंह को अजगर सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें