घर के बाहर अजगर निकलने से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार देर रात घर के बाहर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। यह मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमालपुर का है। यहां प्रमोद कुमार अपने घर के चबूतरे पर सो रहे थे। तभी एक अजगर वहां पहुंच गया। इसपर उन्होंने परिजनों व आसपास के लोगों को जगाया।
इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर करीब सात फिट लंबे अजगर के आसपास मिट्टी डालकर पानी भर दिया। सुबह यूपी डायल- 100 पर सूचना दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को बोरो में बंद कर लिया और कोतवाली ले आई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा धीरेंद्र सिंह को अजगर सौंप दिया गया।