फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डिफेंस एक्सपो में पहुंचे मंत्री सतीश महाना, रक्षा उद्यमियों के लिए कही ये बड़ी बात

Thu, 15 Nov 2018 12:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- डिफेंस कॉरिडोर में औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने का काम दिसंबर से 
- मूलभूत सुविधाओं के लिए जारी हुए 500 करोड़ रुपये
- सीएसए परिसर में यूपी डिफेंस एक्सपो-2018 का शुभारंभ 
 
विज्ञापन
यूपी डिफेंस एक्सपो-2018 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा है कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर परियोजना में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को सरकार लागत मूल्य पर ही जमीन उपलब्ध करवाएगी। यानी जिस कीमत पर जमीन किसानों से खरीदी जाएगी उसी मूल्य पर वह उद्यमियों को दी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार डिफेंस कॉरिडोर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए जमीन के जरिये उद्यमियों से कोई लाभ नहीं कमाएगी। औद्योगिक विकास मंत्री ने बुधवार को कानपुर के सीएसए परिसर में यूपी डिफेंस एक्सपो-2018 का शुभारंभ किया।

उन्होंने दावा किया कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन की खरीद का काम अंतिम चरण में है। इसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी में एमओयू साइन करने वाले अधिकतर उद्यमियों को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी डिफेंस एक्सपो-2018 - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस कॉरिडोर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह शुरुआत भर है। उद्योग स्थापना के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना में भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड की पहली इकाई आगरा में अगले महीने स्थापित होगी।

इसके बाद डिफेंस कॉरिडोर के लिए चिह्नित छह जिलों कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट और झांसी में एक के बाद एक इकाइयों को स्थापित कराने का काम शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें