फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में ट्रेडर्स व्यापारी के लापता बेटे का खून से लथपथ मिला शव, सिर व चेहरे मिले चोट के निशान

Tue, 27 Oct 2020 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में ट्रेडर्स कारोबारी के लापता बेटे का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
उन्नाव में सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव निवासी अजीज अहमद गांव में हाईवे पर ट्रेडर्स की दुकान चलाते है। उनका दूसरे नंबर का बेटा वसीम 26 पिता की दुकान में मदद करता है। सोमवार दोपहर वसीम घर से निकला। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

बड़े भाई शमीम ने मंगलवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीडीआर निकलवाया। मोबाइल लोकेशन घर से लगभग 10 किमी दूर सोहरामऊ के लालपुर गांव के पास की मिली। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। लालपुर गांव को जाने वाले मार्ग से 100 मीटर दूर गेस्ट हाउस के बगल में बंथरा निवासी रमाशंकर के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस की बाउंड्री टूटी व मलबा मृतक पर पड़ा मिला। सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। कपड़े खून से सने हैं। पुलिस मारपीट के बाद हत्या का अंदेशा जता रही है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। फॉरेसिंक के अलावा स्वॉट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें