कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारी स्थिति प्रधान ढाबा पर एक ट्रक खराब हो गया था। उसी के पीछे दूसरा ट्रक खड़ा था। खराब ट्रक को सही कर रहे ट्रक ड्राइवर को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक कुलदीप यादव (30) निवासी मौजमपुर की दोनों ट्रैकों के बीच में दबने से मौत हो गयी।
वहीं चौकी पुलिस ने तीन अन्य साथियों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि ट्रक की क्लिच खराब थी उसी को मिस्त्री से ठीक करा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।