सुनील कुमार की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दरियाई नगला में घर के बरामदे में सो रहे भांजे की मामा ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सुनील (32) पिछले 20 वर्ष से ननिहाल दरियाई नगला में रह रहा था।
रविवार रात वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। देर रात उसके मामा सूरजपाल ने सोते समय ही उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सोमवार की सुबह हत्यारोपी मामा हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता व सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंच गए।