फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाहनों के नोटिस तामील कराने बाइक से जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, फफूंद थाने में था तैनात

Tue, 24 May 2022 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सड़क हादसे में फफूंद के सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही की मौत से फफूंद थाने में पुलिस कर्मी गमगीन रहे।
विज्ञापन
सिपाही अभिषेक फौजदार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के फफूंद में वाहनों के नोटिस तामील कराने बाइक से मंगलवार को आगरा जा रहे फफूंद के सिपाही अभिषेक फौजदार (26) की आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सिपाही की मौत से फफूंद थाने में पुलिस कर्मी गमगीन रहे। फफूंद थानाध्यक्ष ललित कुमारी ने बताया कि थाने में तैनात अभिषेक फौजदार सिपाही थे। वह टूंडला के इंदिरा नगर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


वाहनों के संबंध में नोटिस तामील कराने बाइक से मंगलवार को आगरा जाने के लिए निकले थे। शाम को आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया ताल के पास हाईवे पर बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। आगरा पुलिस ने सिपाही की पहचान कर परिजनों व जिला औरैया पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पाकर थाने के पुलिस कर्मी गमगीन हो गए। बताया कि अभिषेक थाने में करीब पांच माह से तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें