प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे। रैली स्थल पर दोनों के पहुंचने का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित है।
योगी और केशव यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कानपुर में कई योजनाओं को शुभारंभ करेंगे साथ ही यहां के लोगों को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री निरालानगर ग्राउंड पर होने वाली जनसभा के दौरान ही लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। पता चला है कि प्रधानमंत्री लखनऊ मेट्रो के विस्तार का लोकार्पण, कानपुर और आगरा मेट्रो, पनकी 660 मेगावाट पावर हाउस, 225 मेगावाट सोलर प्लांट का शिलान्यास भी कानपुर की जनसभा के दौरान ही करेंगे। अधिकारियों को इसी हिसाब से तैयारी करने को कहा गया है।