फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 5th Phase: तैयारी बड़ी, अब जनता के फैसले की घड़ी, मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sun, 27 Feb 2022 07:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले के सात लाख 13 हजार मतदाता चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी महासमर की परीक्षा रविवार को होगी। मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पूरा जोर लगाने के बाद अब बारी जनता की है। जिले के सात लाख 13 हजार मतदाता चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन


मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मतदान कराने के लिए शनिवार को चित्रकूट इंटर कालेज मैदान से 832 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गईं। देर शाम तक सभी बूथों पर पार्टियां पहुंच गईं। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ बूथों में ड्यूटी करने के लिए गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान भी साथ में गए हैं। दोपहर तक सभी पार्टियों को रवाना किया गया। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट भेजे गए। रिजर्व पार्टी भी अलग से रखी गईं। परिवहन विभाग वाहनों की कमी दूर करने में लगा रहा। चुनाव में छोटे बड़े कु ल 337 वाहन लगाए गए हैं।

विज्ञापन

मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता  -7,13, 313  
पुरुष          -3,85,526
महिला        -3,27,765
थर्ड जेंडर     -22

सुरक्षा बल 
एसआई -215
आरक्षी - 2772 
होमगार्ड- 1664 
सीओ  - 4

चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र
कुल    374711
पुरुष    202162
महिला  172536
थर्ड जेंडर  13 

मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र    
कुल      338602
पुरुष     183364 
महिला   155229   
थर्ड जेंडर  09         
विज्ञापन

वोटिंग की व्यवस्था
मतदान केंद्र - 862 
मतदेय स्थल- 608 
सखी बूथ - 04
बेवकास्टिग बूथ - 517 

मतदान कार्मिक   
कर्मचारियों की संख्या - 3324
रिजर्व कर्मचारी- 242
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 87
जोनल मजिस्ट्रेट - 21
माइक्रो ऑब्जर्वर - 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें