फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: ओवैसी बोले- सपा भाजपा ने बुंदेलखंड के साथ किया सौतेला व्यवहार

Fri, 18 Feb 2022 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता से इंसाफ नहीं किया। इन्होंने बुंदेलखंड की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। इसी वजह से आज यहां किसान परेशान है। नौजवान नौकरी के लिए पलायन कर रहा है।
विज्ञापन
महोबा पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी महोबा जिले पहुंचे। ओवैसी ने बेलाताल के एसके महाविद्यालय के पास ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का किसान खुशहाल है उसी तरह बुंदेलखंड में किसानों को सिंचाई और सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता से इंसाफ नहीं किया। इन्होंने बुंदेलखंड की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। इसी वजह से आज यहां किसान परेशान है। नौजवान नौकरी के लिए पलायन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी आजादी का अमृत उत्सव मना रहे हैं लेकिन यहां पीने का पानी ही नहीं है।

ओवैसी ने कहा कि बुंदेलखंड की तरक्की के लिए यहां के लोगों से अपील करता हूं कि हमारी सरकार आई तो बाबू सिंह कुशवाहा की लीडरशिप में हम अपने वादों को पूरा करेंगे। कहा कि मेरी आपसे गुजारिश है कि आप हमारे प्रत्याशी को वोट कर मजबूत बनाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें