ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता से इंसाफ नहीं किया। इन्होंने बुंदेलखंड की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। इसी वजह से आज यहां किसान परेशान है। नौजवान नौकरी के लिए पलायन कर रहा है।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी महोबा जिले पहुंचे। ओवैसी ने बेलाताल के एसके महाविद्यालय के पास ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का किसान खुशहाल है उसी तरह बुंदेलखंड में किसानों को सिंचाई और सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता से इंसाफ नहीं किया। इन्होंने बुंदेलखंड की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। इसी वजह से आज यहां किसान परेशान है। नौजवान नौकरी के लिए पलायन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी आजादी का अमृत उत्सव मना रहे हैं लेकिन यहां पीने का पानी ही नहीं है।
ओवैसी ने कहा कि बुंदेलखंड की तरक्की के लिए यहां के लोगों से अपील करता हूं कि हमारी सरकार आई तो बाबू सिंह कुशवाहा की लीडरशिप में हम अपने वादों को पूरा करेंगे। कहा कि मेरी आपसे गुजारिश है कि आप हमारे प्रत्याशी को वोट कर मजबूत बनाइए।