फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सॉल्वर ने दी थी परीक्षा, फिजिकल देने पहुंचा असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 17 Sep 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कानपुर में महाराजपुर स्थित 32वीं आईटीबीपी सेंटर में फिजिकल परीक्षा देने आए अभ्यर्थी को आईटीबीपी कमांडेंट ने दबोच लिया। उसकी लिखित परीक्षा साल्वर ने दी थी, फिजिकल में जब मूल अभ्यर्थी की परीक्षा देने आया तो उसकी फोटो और बायोमीट्रिक निशान अलग मिले। इसपर आईटीबीपी के जवानों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


आईटीबीपी (इंडो टिबिटियन बार्डर पुलिस फोर्स) में सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा सन 2021 को बरेली में हुई थी। उसके बाद महाराजपुर स्थित 32 वीं वाहिनी आईटीबीपी में 12 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक फिजिकल और मेडिकल वैरिफिकेशन की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी परीक्षा में करमपुर मीरगंज बरेली निवासी प्रमोद कुमार को पकड़ लिया गया। आरोपी के बायोमेट्रिक व फोटोग्राफ मेल नहीं खा रहे थे। आईटीबीपी कमांडेंट अमित कटियार ने उसे महाराजपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि कमांडेंट की तहरीर पर आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ धोखाधाड़ी, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें