फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दोस्तों की नृशंस हत्या, सिर किया धड़ से अलग, एक-दूसरे से लिपटे मिले दोनों के शव

Tue, 13 Oct 2020 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला निवासी एक युवक की शाहजहांपुर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का धड़ अपने दोस्त के साथ पड़ा था जबकि उसका सिर धड़ से अलग दूर पड़ा था। एक साथ दो शवों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांवा निवासी अजीत (28) पुत्र ओमपाल और शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बथुआ निवासी उसके दोस्त प्रेमपाल (28) पुत्र धनपाल का शव मंगलवार सुबह अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के देहना प्राथमिक विद्यालय के निकट पड़े मिले।

अजीत और प्रेमपाल के धड़ एक दूसरे से लिपटे हुए थे जबकि अजीत का सिर लगभग 100 मीटर दूर झाड़ी में पड़ा मिला। अजीत के परिजनों के मुताबिक दहेना निवासी महेंद्र यादव अजीत को सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे अपनी बाइक से ले गया था।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह अजीत और उसके दोस्त प्रेमपाल का शव मिलने की जानकारी मिली। घटनास्थल शाहजहांपुर जनपद का होने के कारण शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है और शाहजहांपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है । घटना के बाद से जहेंद्र यादव लापता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें