फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा दो सरकारी पॉलिटेक्निक में दाखिला लो, सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर ठग प्रवेश दिलाने का कर रहे दावा

Tue, 13 Oct 2020 10:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिव्यांश सिंह (संवाद), अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी पॉलिटेक्निक में कम नंबर पाने वाले छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए ठगों ने इस बार सोशल मीडिया को जरिया बनाया है। ठग फेसबुक में यूपी पॉलिटेक्निक 2020 समेत कई नामों से ग्रुप बनाकर प्रवेश परीक्षा में पास छात्र-छात्राओं को सरकारी संस्थानों में प्रवेश दिलाने का दावा कर रहे हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश केपॉलिटेक्निक संस्थानों में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को इस बार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसी) की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करकेऑनलाइन काउंसलिंग करानी है। पहले ऑफलाइन काउंसलिंग होती थी तो ठग संस्थानों में जाकर छात्रों को अपने जाल में फांसते थे।

सूत्रों ने बताया कि ये ठग सरकारी संस्थानों में दाखिला दिलाने का दावा करके पैसा लेकर गायब हो जाते हैं या फिर निजी संस्थानों में फीस को इंस्टालमेंट मेें कराके दाखिला दिला देते हैं। ऐसे में छात्र से एकमुश्त पैसा ले लेते हैं। बाद में जब निजी संस्थान छात्र से फीस मांगते हैं तो उसे ठगी का पता चलता है। 
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक में सरकारी, अनुदानित या निजी संस्थानों में दाखिला काउंसलिंग में रैंक केआधार पर किया जाता है। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। सॉफ्टवेयर रैंक के आधार पर सीट लॉक कर रहा है, ऑफलाइन कुछ भी संभव नहीं है। किसी भी संस्थान में दाखिला दिलाने केनाम पर यदि कोई पैसे की मांग करता है तो उससे सावधान रहें। मामले की शिकायत जेईईसी या निदेशक प्राविधिक शिक्षा से करें।
विज्ञापन

एसके वैश्य, सचिव, जेईईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें