फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्जी पासपोर्ट-वीजा लेकर सऊदी अरब से शादी करने आए थे भाई-बहन, पुलिस को नहीं लगी भनक

Thu, 29 Jul 2021 06:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

सऊदी अरब के जदेदा निवासी नईफ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद महजरी व उनकी बहन नौरा सऊदी अरब से 19 जुलाई को नेपाल पहुंचे। वहां से फर्जी कगजात बनवाकर फतेहपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली की पुलिस और एलआईयू कितनी सुस्त है इसका प्रमाण गुरूवार को देखने को मिला। छह दिन से खजुहा में सऊदी से आकर छिपे भाई व बहन को सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में उनका पासपोर्ट, वीजा व आधार कार्ड फर्जी मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भाई-बहन व उनके मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। सऊदी अरब के जदेदा निवासी नईफ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद महजरी व उनकी बहन नौरा सऊदी अरब से 19 जुलाई को नेपाल पहुंचे। यहां पर खजुहा के कटरा मोहल्ला निवासी जीशान, उन्हें एयरपोर्ट पर मिला और वहां से सुनौली चेकपोस्ट होकर भारत की सीमा में प्रवेश करते हुए 24 जुलाई को खजुहा अपने घर आ गया।
विज्ञापन

भाई-बहन 30 दिन का टूरिस्ट वीजा लेकर आए हुए थे। छह दिन से भाई-बहन, जीशान के घर पर रुके हुए थे। गुरूवार की सुबह बिंदकी पुलिस ने घर पर छापेमारी कर तीनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि दोनों का पासपोर्ट फर्जी और वीजा व आधार कार्ड भी फर्जी तरीके से बनाया गया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की। जांच में पाया गया कि जीशान, सऊदी अरब में नईफ मोहम्मद के पास नौकरी करता था। इस दौरान जीशान ने अपनी बहन की शादी नईफ से कराने की बात कही तो वह राजी हो गया।

बहन से शादी करने के इरादे से उसने ताबड़तोड़ कागजात बनवाए और नेपाल के रास्ते भारत में इंट्री की। पांच अगस्त को दोनों की शादी होनी थी। इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें