फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बालक ने खेल-खेल में निगला पांच का सिक्का, पेट में पहुंचा, दिक्कत हुई तो अस्पताल लेकर भागे परिजन

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बच्चे को दुकान भेजने के लिए मां ने उसे पांच का सिक्का दिया था। बच्चे ने खेल-खेल में सिक्का निगल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के क्योटरा मोहल्ला में एक बालक ने खेल-खेल में पांच का सिक्का निगल लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो फौरन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां एक्सरे कराया गया तो सिक्का पेट में दिखा। हालांकि डॉक्टर ने परिजनों को कुछ दवाएं दीं और देसी नुस्खे भी बताए। क्योटरा मोहल्ला निवासी शिवलाल ने बताया कि पुत्र शिवम (12) पास ही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से घर पहुंचने के बाद मां ने उसे सब्जी की दुकान पर बैठने को कहा। ताकि वह घर आकर खाना खा सके। शिवलाल ने बताया कि बच्चे को दुकान भेजने के लिए मां ने उसे पांच रुपये का सिक्का दिया था। रास्ते में खेल-खेल में शिवम ने सिक्का निगल लिया। इसके बाद उसे खांसी आने लगी और परेशानी होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी।
 
विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच की। गले में सिक्का नहीं मिलने पर एक्सरे कराने की सलाह दी गई। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक्सरे में सिक्का पेट में पहुंचा हुआ दिखाई दिया है। उन्होंने शिवम को दूध और चिकनाई वाले पेय पदार्थ पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें