फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Banda: 710 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात, फोरलेन सड़क से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य को मिलेगी रफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 10:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

CM Yogi Visit In Banda: मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 109 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। इस दौरान 120 विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद जिले को 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर 109 परियोजनाओं का लोकार्पण और 120 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बांदा-कमासिन-राजापुर फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। परियोजना पूरी होने के बाद बांदा, कमासिन और चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, कृषि, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं भारी वाहनों और दैनिक यात्रियों को जाम एवं खराब सड़क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बांदा-बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस मार्ग के विकसित होने से हमीरपुर की ओर आने-जाने वाले लोगों को बेहतर और तेज यातायात सुविधा मिलेगी।

शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राजकीय हाईस्कूल अमलीकौर के उच्चीकरण तथा राजकीय हाईस्कूल इंगुआ के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। वहीं, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बांदा में आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत बड़ोखर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके शुरू होने से जांच सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
1- झांसी- मानिकपुर सेक्शन में फोरलेन के ओवर ब्रिज का लोकार्पण
2- बबेरू तिंदवारी सुमेरपुर मार्ग का लोकार्पण
3- मोनी बाबा आश्रम जमवां के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य का लोकार्पण
4- राजकीय पॉलीटेक्निक बांदा, बबेरू बांदा का लोकार्पण
5- भूरागढ़ किले का पर्यटन विकास का लोकार्पण
6- श्री डाबर देवता मंदिर के पर्यटन विकास का लोकार्पण
7- अनथुवा स्थित आरोही दाई मंदिर का पर्यटन विकास का लोकार्पण
8- नवाब टैंक में म्यूजिकल फाउंटेन व वोटिंग फैसिलिटी के कार्य एवं ईको टूरिज्म के विकास कार्यों का लोकार्पण
9- राजकीय आईटीआई बांदा में उन्नयन कार्य का लोकार्पण
10- राजकीय हाई स्कूल इंगवा के निर्माण कार्य
11- राजकीय हाई स्कूल मऊ का लोकार्पण
12- क्योटरा चौराहे व कनवारा-ब्रह्माडेरा मार्ग का चौड़ीकरण
13- बांदा, कमासिन, राजापुर मार्ग का लोकार्पण
विज्ञापन

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
1- बांदा, कमासिन, राजापुर फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण
2- मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना
3- राजकीय पॉलीटेक्निक बांदा के जीर्णोद्धार का कार्य
4- बांदा-भरखरी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण
5- ग्राम पंचायत भरखरी में कबीर आश्रम में पर्यटन विकास के कार्य का शिलान्यास
6-बांदा बहराइच स्टेट हाईवे पर चौड़ीकरण
7- पलारी से मिलाथू संपर्क मार्ग के अवशेष भाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें