फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः फतेहपुर में तीस परीक्षा केंद्र संदिग्ध, यहां की कापियां साथ लाएंगे सचलदल

Fri, 28 Feb 2020 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के तीस संदिग्ध परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल अपने सामने सील कराकर सचल दल साथ लाएंगे और संकलन केंद्र में जमा कराएंगे। शनिवार को महत्वपूर्ण विषय गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सचलदलों के सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षा में चौकसी बरतने के लिए सभी दल सुबह छह बजे तय क्षेत्रों में निकल जाएंगे। 
पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा है।

बोर्ड परीक्षा 2020 में शनिवार पहला दिन है, जब दोनों पाली में महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होनी है। बैठक में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों के साथ कुछ अन्य परीक्षा केंद्र हैं, जहां से सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे केंद्रों पर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


ऐसे केंद्रों की सूची सभी सचल दलों को सुबह छह बजे उनके कार्यालय से प्राप्त करा दी जाएगी। ऐसे केंद्रों में परीक्षा खत्म होने से आधा घंटे पहले ही सचलदलों के दो-दो सदस्य बैठ जाएंगे और उत्तर पुस्तिकाएं अपने समक्ष जमा कराकर बंडल साथ लाकर संकलन केंद्र में जमा कराएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें