फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: छोटी की जगह परीक्षा देते मिली बड़ी बहन, फोटो का मिलान न होने पर पकड़ाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 13 Mar 2025 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रधानाचार्य दिनेश द्विवेदी ने बताया कि युवती पकड़े जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। महिला दरोगा आरोपी को लेकर कोतवाली गई। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में बुधवार को उत्तरीपुरा सेवा मंदिर कॉलेज में दूसरी पाली में छोटी बहन के स्थान पर परीक्षा देते एक युवती पकड़ी गई। सचल दल ने एडमिट कार्ड से फोटो मिलान न होने पर उसे पकड़ा। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है। उत्तरीपुरा स्थित सेवा मंदिर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हो रही थी।

विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग तीन बजे सचल दल ने कक्ष संख्या-पांच में पहुंचकर एक छात्रा का ए़डमिट कार्ड से फोटो का मिलान किया तो वह अपनी छोटी बहन के स्थान पर परीक्षा देती मिली। पूछताछ में युवती ने अपना नाम जया निवासी बीरामऊ बताया। प्रधानाचार्य दिनेश द्विवेदी ने बताया कि युवती पकड़े जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। महिला दरोगा आरोपी को लेकर कोतवाली गई। मामले की तहरीर दे दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर अशोक सरोज ने बताया कि युवती पुलिस हिरासत में है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

परीक्षा के अंतिम दिन 2374 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को दोनों पालियों में 2374 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में 10वीं में गुजराती, ऊर्दूू, पंजाबी, सिंधी और इंटर में व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई। इसमें 1556 में 1483 छात्र छात्राएं शामिल हुए, जबकि 73 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर में अंग्रेजी, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 45,119 में 42,818 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2301 गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया, परीक्षा में सचल दल ने निरीक्षण कर संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें