फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board result 2018: मां ने चौका-बर्तन करके पढ़ाया, बेटी ने किया 10th में टॉप

Mon, 30 Apr 2018 12:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टाॅपर रिया काे पुचकारती मां
विज्ञापन
परिस्थितियां कैसी भी हों, लेकिन इरादे नेक हों तो हर मंजिल आसान हो ही जाती है। कुछ ऐसे हालात में सरदार पटेल इंटर कालेज की रिया भट्ट ने हाईस्कूल में 91.6 फीसद नंबर पाकर कर दिखाया।
विज्ञापन


रिया ने मां मीना और प्राइवेट कर्मी पिता रघुवीर का सपना साकार किया तो खुशी से उनकी आंखें छलक आईं। रिया ने बताया कि उसका भाई रितिक मूक-बाधिर है। छोटा भाई आदर्श कक्षा-9 में पढ़ता है। बड़े भाई के इलाज में घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि पिता ने उन्हें पढ़ा पाते, लेकिन मां ने उन्हें शिक्षा दिलाने की ठान रखी थी।

मां ने पढ़ाई के खर्च के लिए लोगों के घरों में चौका-बर्तन करना शुरू किया, लेकिन किसी भी परिस्थिति को उनकी पढ़ाई में रोड़ा नहीं बनने दिया। वह अफसर बनकर मां-पिता का नाम रोशन करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें