फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भी चेहरा उतारेगी भाजपा

Sun, 31 Jan 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी और उत्तराखंड में भी भाजपा चेहरा उतारेगी। जिस तरह से असम विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सोनेवाल को अपना चेहरा बनाया है।
विज्ञापन


वही प्रक्रिया इन प्रदेशों में भी अपनायी जाएगी। वह यहां रविवार को होने वाले कुमाऊं फेस्टिवल में शामिल होने आए हैं। शनिवार को सर्किट हाउस में बातचीत में भगत दा ने बताया कि भाजपा को फिर से गति देने के लिए अमित शाह दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आए हैं।

जिन प्रदेशों में चुनाव होने हैं, वहां भाजपा अपनी मजबूत पकड़ बनाएगी। उत्तराखंड में तो इस बार कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार ही उसे खा जाएगा। यही हाल यूपी में भी होने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और कांग्रेस के विधायक तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।  
विज्ञापन


 उत्तराखंड में कोश्यारी पार्टी का चेहरा होंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तय करना राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का काम है। यूपी सहित कुछ और राज्यों के शहरों का चयन स्मार्ट सिटी मेें नहीं होने के सवाल पर कहा कि इसके लिए वहां की सरकारों को स्मार्ट सिटी का पैरामीटर पूरा करना होगा।


अभी आगे भी बहुत से शहर स्मार्ट सिटी बनाए जाएंगे। महानगर पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, सुनील बजाज, प्रमोद विश्वकर्मा, अमन शुक्ला सहित कई प्रमुख नेताओं ने कोश्यारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें